पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर दी जानकारी
जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जानकारी दी है। सुनील कुमार ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। ट्रांसफर पोस्टिंग में यह ध्यान रखा जा रहा है की अधिक से अधिक लोगों को इस ट्रांसफर पोस्टिंग से सेटिस्फेक्शन हो।