पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं हो पाई
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास मंगलवार को एक लावारिस हालत में शव को बरामद किया गया था। लेकिन अब तक उस शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर 12:12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने बरामद शव की तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ ही यह अपील भी की गई है कि कोई भी अगर इस व्यक्ति के बारे में जानता हो तो वह सूचित कर सकता है।