पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर थाने के ASI थाने के बाहर ₹50000 घूस लेते गिरफ्तार, सादे कपड़ों में थे ASI
शास्त्री नगर थाने के एएसआई को निगरानी विभाग की टीम ने शास्त्री नगर थाने के बाहर से ही₹50000 घूस लेते गिरफ्तार किया है।महिला से एक केस से उसके बेटे का नाम हटवाने के लिए ASI अजीत कुमार ने₹50000 के डिमांड की थी। महिला ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की जिसके बाद बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे ASI अजीत कुमार को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।