इगलास: इगलास अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के पास ग्रेटर इगलास कालोनी में विद्युत ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Oct 9, 2026 इगलास अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के पास ग्रेटर इगलास कालोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे 250 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों से चोर महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से कालोनी की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है और विभाग को आर्थिक क्षति पहुंची है। इस संबंध में अलीगढ़ के बैष्णो रायल अपार्टमेंट स्वर्ण जयंती नगर निवासी अनिल कुमार ने कराई fir।