भितरवार: साखनी गांव में कुत्ते के काटने से युवक गंभीर रूप से घायल
साखनी गांव में घर के बाहर घूम रहे युवक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए भितरवार के सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया गया। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में बड़े हुए आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।