🚨 दोन बाजार में पुलिस का बड़ा सुरक्षा संवाद, हर गली-दुकान का निरीक्षण; अब बढ़ेगी पुलिस गश्ती!
दरौली प्रखंड के दोन पंचायत स्थित द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SDPO आनंद मोहन गुप्ता, मैरवा इंस्पेक्टर, दरौली थाना अध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने बाजार की हर गली और दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की मौजूदगी रही।
इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। SDPO के निर्देश पर दोन पंचायत क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग गश्ती की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खुशी है।
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया।
#Dariuli #DonPanchayat #DonBazar #Siwan #Police #PolicePatrolling #SurakshaSamvad #SDPO #Darौली #BiharNews #SiwanNews #LocalNews #BreakingNews #HindustanTV
Mairwa, Siwan | Sep 11, 2026