हलसी: संढा गांव में विद्युत चिंगारी से खेत में आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर बर्बाद
शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे हलसी थाना क्षेत्र के संढा गांव में विद्युत चिंगारी से खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लगा. यहां तीन किसान रामदेव महतो, संजीत कुमार एवं महेश कुमार के 1 एकड़ खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर बर्बाद हो गया. इसे लेकर हलसी थाना में आवेदन दिया गया है. हवा के कारण विद्युत तार टकराने से चिंगारी निकली जिससे फसल में आग लगी.