सतबरवा: सतबरवा में रौनियार वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रहीं शामिल
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा सतबरवा ईकाई के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे से सतबरवा में किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष सह वैश्य महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती लवली गुप्ता शामिल हुई। मौके पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी गई।