गढ़ी: गढ़ी जैन मंदिर में आदिनाथ विधान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न
सकल दिगम्बर जैन समाज गढ़ी के तत्वावधान में नवनिर्मित अन्तर्मना रत्नत्रय सदन में भव्य एवं ऐतिहासिक श्री आदिनाथ विधान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि दिगम्बर जैन समाज की दोनों प्रमुख परंपराओं के समन्वय, सौहार्द और एकता का अनुपम उदाहरण बन गया।