मंझनपुर: डीएम ने पोस्ट की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया, मंझनपुर में ऑगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर बैठक कर चेताया
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को समय करीब 1 बजे राष्ट्रीय पोषण मिशन समेत तमाम योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ई-केवाईसी व आधार वेरिफिकेशन, होम विजिट, आईजीआरएस, बीएचएसएनडी, बच्चों की उपस्थिति और आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।