मंझनपुर: समर्थ किसान पार्टी ने सूखी नहर, बिजली कटौती व उर्वरक की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन #jansamasya
कौशाम्बी जिले में नहरों में पानी की कमी, अनियमित विद्युत आपूर्ति, उर्वरकों की कमी और जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार जैसी समस्याओं को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। समर्थ किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।