मंझनपुर: जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर जिलाधिकारी ने छात्रों का स्कूल में किया स्वागत
कौशाम्बी जिले में मंगलवार से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का उत्सव सा माहौल रहा, जब लगभग 1.36 लाख नामांकित बच्चे पूरे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। बच्चों की मुस्कुराहट और विद्यालयों की चहल-पहल ने स्पष्ट संकेत दिया कि जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।