मंझनपुर: जिसे समझा था मुर्दा, निकली जिंदा बेटी: इंस्टाग्राम कॉल ने खोली सच्चाई, निर्दोष बचा हत्या के आरोप से, टेढ़ीमोड से बरामद
एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम तब सामने आया जब जिस किशोरी को मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया गया था, वह दो महीने बाद इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर जिंदा नजर आई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे शहजादपुर थाना क्षेत्र के टेडीमोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में न सिर्फ एक झूठा हत्या का केस टला, बल्कि एक निर्दोष युवक जेल जाने से बच गया।