मंझनपुर: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मंझनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न से ज़्यादा दिखाई ज़िम्मेदारी, केक काटकर किया रक्तदान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में ऐसा उदाहरण पेश किया जो महज़ जश्न नहीं, बल्कि जनसेवा और संकल्प का प्रतीक बन गया। मंगलवार को समय करीब 12 बजे सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल की अगुवाई में मंझनपुर सपा कार्यालय में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।