उज्जैन बड़नगर मार्ग पर धर्मबड़ला के पास एक सड़क हादसे में ग्राम कड़छली निवासी कालूराम वाघेला की मौत हो गई। वे अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। टक्कर में कालूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में