केशकाल: बेमौसम बारिश से केशकाल घाटी में हुए नवीनीकरण कार्य की खुली पोल, बारिश के पानी से सड़क किनारे मिट्टी का हो रहा कटाव
क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई बेमौसम बारिश ने केशकाल घाटी में हुए नवीनीकरण कार्य की पोल खोल दी।क्योंकि घाटी में नाली निर्माण न होने के कारण बारिश के पानी से सड़क किनारे की मिट्टी का कटाव होना शुरू हो गया है।यदि यही स्थिति रही तो शायद बारिश के पहले केशकाल घाटी भी पहले की तरह अपने जर्जर स्वरूप में नजर आने लगेगी।यह वीडियो शनिवार को सोशलमीडिया में वायरल हो रही है