केशकाल: केशकाल के स्टेट बैंक में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए पार्षदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
केशकाल के भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इन दिनों वाहन पार्किंग को लेकर अव्यवस्थाओं का आलम है।बैंक आने वाले ग्राहकों द्वारा सड़क किनारे,आसपास की दुकानों व गलियों में बेतरतीब पार्किंग केvकारण लोगों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर गुरुवार को पार्षदों ने केशकाल SDM अंकित चौहान को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है