अलवर: अलवर में मेड़ निर्माण रोकने पर युवक ने चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर से कुचला, पिता भी घायल
Alwar, Alwar | Jun 13, 2026 नौगांवा थाना क्षेत्र में खेत में मेड़ निर्माण रोकने पर युवक राकेश प्रजापत ने ट्रैक्टर से अपने चचेरे भाइयों भागचंद और नरेश को कुचल दिया। गांव ठोकदार का बास में राकेश ट्रैक्टर से हल चला रहा था, विरोध करने पर उसने तेज गति से ट्रैक्टर चढ़ा दिया।