Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

माहौर समाज की धर्मशाला में घुसकर तोड़फोड़, मंदिर को नुकसान; विरोध करने पर सरिया-डंडों से हमला मुरैना। वार्ड क्रमांक 21 स्थित दुल्लपुर में माहौर समाज की धर्मशाला में घुसकर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्मशाला परिसर में बने मंदिर में भी नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। शिकायतकर्ता अनिल माहौर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 17 जून 2026 की रात करीब 9 बजे उनके परिजन जितेंद्र उर्फ जीत, विजय माहौर और राजेंद्र माहौर घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग सरिया, डंडा और पाइप लेकर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने जितेंद्र, विजय और राजेंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, हाथ, आंख, कंधे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने माहौर समाज की धर्मशाला में घुसकर तोड़फोड़ की तथा वहां बने मंदिर को भी क्षति पहुंचाई। इसके अलावा घर के दरवाजों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 19, 2026

MORE NEWS

बंन्दाली पंचायत में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान केक काटा गया और पुस्तकालय सामग्री वितरित की गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामभरत मीणा ने राहुल गांधी को देश की आवाज बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Sheopur #RahulGandhi #YouthCongress

बंन्दाली पंचायत में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान केक काटा गया और पुस्तकालय सामग्री वितरित की गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामभरत मीणा ने राहुल गांधी को देश की आवाज बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Sheopur #RahulGandhi #YouthCongress

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 19, 2026

दुकानदारी की रंजिश में कारीगर पर जानलेवा #हमला; परिवार थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, CCTV में कैद हुई दबंगई
.
.
.
#breakingnewswala #mirzapurnews #LatestNews #BNWTV

दुकानदारी की रंजिश में कारीगर पर जानलेवा #हमला; परिवार थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, CCTV में कैद हुई दबंगई . . . #breakingnewswala #mirzapurnews #LatestNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 19, 2026

करोड़ों का इंटरनेशनल #एयरपोर्ट; नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पहली बारिश में खुली पोल, एक घंटे में मरम्मत और सफाई का काम पूरा
.
.
.
#breakingnewswala #navimumbai #LatestNews #BNWTV

करोड़ों का इंटरनेशनल #एयरपोर्ट; नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पहली बारिश में खुली पोल, एक घंटे में मरम्मत और सफाई का काम पूरा . . . #breakingnewswala #navimumbai #LatestNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 19, 2026