दूनी: देवली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए दी शिकायत
Duni, Tonk | May 11, 2026 नाबालिग पुत्री को भगा कर ले जाने का आरोप देवली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक भगाकर ले गया। फरियादी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि मेरी पुत्री ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा पास की है।