फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार टोला अलगठपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर नसरुल हक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी खतीयानी भूमि में मोहम्मद इरशाद, शहादत अली, बिस्मिल्लाह, गुड्डू, सोनी समेत 7 लोग एक जुट होकर कर आए और बलपूर्वक हरवे हथियार लाठी डंडा के साथ कब्जा करने लगे।