गुमला: 19 अप्रैल को JPSC प्रारंभिक परीक्षा: कदाचार-मुक्त संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गुमला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ सोमवार की अपराह्न 4 बजे समीक्षा बैठक हुई।