मड़िहान: राजगढ़ के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 19 पेटी दवाएं बरामद, अधिकारियों ने अधिक दाम पर बिक्री होने पर किया सील
राजगढ़ के भीटी गांव निवासी रूपक दुबे ने एसडीएम मड़िहान को शनिवार को समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि राजगढ़ अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर बाहर की प्राइवेट दवाई मरीजों को महंगे दामों पर बेची जाती है जिस पर शनिवार की शाम एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने औषधि केंद्र की जांच की जिसमे प्राइवेट दवाई मिली कार्रवाई हुई शुरू