महोली: प्रेम नगर में घर से संदिग्ध अवस्था में लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
Maholi, Sitapur | Oct 15, 2026 सीतापुर जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हुए 15 वर्ष के किशोर का पेड़ पर शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया मामले में परिवार वालों ने इलाके के ही कुछ लोगों पर साजिश करके हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।