हसपुरा: ग्रामीणों ने हसपुरा शहर के एस जलजा मार्केट वाली सड़क की मरम्मत कराने की उठाई मांग, सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
हसपुरा शहर के पटेल चौक से एस जलजा मार्केट से चौराही रोड जाने वाली सड़क जर्जर है।जिसे लेकर आवागमन में आम जनता सहित स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। इस जर्जर सड़क को स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मरम्मत कराने का मांग किया है।