प्रतापगढ़: ग्राम सभा बोझी बाजार में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया गया साफ सफाई अभियान
यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय तारनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार के दिन ग्राम सभा बोझी बाजार में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को पॉलिथीन से नुकसान होने के बारे में जागरूक किया व छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से समझाया है। बता दे यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।