शिवपुरी नगर: पीएम आवास निर्माण रोकने और जातिसूचक गालियां देने की शिकायत, कलेक्ट्रेट में लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम सलैया मजरा चनखारी के रहने वाले विजय वंशकार और कल्लू वंशकार ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पीएम आवास योजना के तहत बन रही उनकी कुटीर के निर्माण कार्य को गांव के कुछ लोगों ने जबरन रोक दिया और जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी।