जिन्दल हाउस में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का हुआ स्वागत
सांसद नवीन जिन्दल की ओर से धर्मवीर सिंह ने तिरंगा भेंट कर किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 23 जून। जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह (पूर्व आईएएस) ने सांसद नवीन जिन्दल की ओर से रमेश सैनी का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी और साथ आए राज कुमार सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का भी पोस्टर जारी किया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा मेधावी छात्रों को लाभान्वित करने की अपील की।
इस अवसर पर रमेश सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल द्वारा करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा राष्ट्रहित, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का हमेशा यह प्रयास रहा है कि समाज और संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान हो तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रहे। उन्होंने कहा कि रमेश सैनी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश सैनी पार्टी की नीतियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राज कुमार सैनी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति, रोहित गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट स्पोर्ट् एकेडमी ऑफ इंडिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, हरफूल कसेरला, नरेंद्र , सुभाष बारना, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, भूषण मंगला, डॉ राज कुमार, आकाश राणा, अंकित गर्ग और उपस्थित गणमान्य सभी लोगों ने रमेश सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।