संपतचक: गौरीचक थाना पुलिस ने चार साल से फरार आरोपी बरहन मांझी को किया गिरफ्तार
1 दिसंबर 2025 गौरीचक थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गौरीचक थाना के प्रकरण संख्या 263/25, बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत चार वर्षों से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त बरहन मांझी (पिता: पूणमास मांझी, निवासी: ग्राम लंका कछुआरा, थाना गौरीचक, जिला पटना) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।