प्रतापगढ़: गंगा दशहरा पर मां बेल्हा देवी मंदिर घाट रोशन हुआ, हजारों भक्तों ने सामूहिक रूप से उतरी आरती
मां बेल्हा देवी धाम में मंगलवार की शाम 7:30 बजे से दीप ही दीप जल रहे थे। घाट से लेकर मंदिर तक आदि गंगा मां सई का जयकारा लगाते हुए भक्तों का जनसैलाब दिखाई पड़ रहा था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धाम में आयोजित 21वां श्री गंगा दशहरा महोत्सव सफलता का इतिहास रचता नजर आया। मां के धाम में तीनों लोक के देवी देवता साक्षात अपना आशीर्वाद भक्तों को दे रहे थे। बिजली की