पदमपुर: बारहमासी नहर में मिला स्कूली छात्रा का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया, मामले की जांच में जुटी
पदमपुर के बारहमासी नहर में स्कूली छात्रा का शव मिला है सूचना मिलने पर घमुड़वाली पुलिस मौके पर पहुंची।शव को मोर्चरी में रखवाया गया थाना अधिकारी ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी की नहर में एक किशोरी का शव आ रहा है।पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि छात्रा के दोनों हाथ बंधे हुए हैं।जिसके चलते मामला सदिग्ध है।