जमुई: पुलिस के पीछा करने के बाद शराब लदी कार ललदैया कॉजवे से नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 ललदैया कॉजवे के नीचे नदी में गिरकर शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। यह घटना उस वक़्त हुई जब गुप्त सूचना पर शनिवार की रात 9:00 बजे गरही थाना की पुलिस शराब लदी कार को पकड़ने के लिए खदेड़ने लगीं, तभी मौका देख चालक कार से नीचे कूद गया और कार कॉजवे से नदी में गिर गई।