पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भाषण को बताया बचकाना
महागठबंधन के हुए रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए भाषण को मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बचकाना बताया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव जन विश्वास रैली करके बिहार के जनता का विश्वास जीतना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता उन पर विश्वास करने वाली नहीं है।