पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा भवन में बिहार विधान परिषद के सदस्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया नामांकन
बिहार विधान परिषद के सदस्य के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन किया। वहीं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने भी पर्चा भरा।एनडीए से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन होना अभी बाकी है। उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बिहार विधान परिषद की 11 सीटें खाली हो रही हैं। 21 मार्च को इन 11 सीटों के लिए चुनाव होगा।