बीजेपी कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार की देर शाम इलेक्शन कमेटी की बैठक की गई। इस बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय समेत कई दिग्गज नेता बैठक में शामिल हुए।