पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा देश परिवार है
भाजपा नेता तार किशोर प्रसाद ने मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा देश परिवार है और वह देश के लिए काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह अपने सामाजिक वर्ग के किसी बाहर के व्यक्ति को नेता बना कर देखें।