सिंगरौली: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संभागीय बैठक की समीक्षा की, जिले में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
31 दिसंबर दोपहर 1बजे व्हीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभागीय बैठक के एजेंडा विंदुओं की विभागवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में विकास कार्यो को गति देने के लिए संभागीय बैठके आयोजित की जा रही है। कमिश्नर और कलेक्टर विभिन्न विभागो के विकास कार्यो की प्रस्तावित कार्ययोजना में जन प्रतिनिधियों के सुझाव को सम्मिलित करे।