सिंगरौली: तेलगवां चौराहे पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को राखड़ लदे हाईवा ने मारी टक्कर
आज 30 दिसंबर को शाम तकरीबन 6:30 बजे विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां चौराहे पर रोड के किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को राखड़ लोड हाईवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार का नुकसान होना बताया जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवा वाहन को रोककर नोक झोक शुरू कर दिया मौके से पहुंची विंध्यनगर पुलिस के द्वारा शांत कराकर आवागमन फिर से सुचारू रूप जारी किया