सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल में जेम की बालिकाओं के लिए शीतकालीन सत्र 2024 का हुआ शुभारंभ
एनटीपीसी विंध्याचल के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं के लिए शीतकालीन सत्र कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान के सभागार में किया गया । यह 7 दिवसीय कार्यशाला दिनांक 30.12.2024 से 04.01.2025 तक मई-जून-2024 में जेम कार्यक्रम के तहत एक महीने की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में भाग लेने वाली बालिकाएं भाग लेंगी।