कानपुर: जिले में ठेके पर परीक्षा देने आए 3 सॉल्वर गिरफ्तार, लाखों रुपए लेकर दूसरे के बदले दे रहे थे परीक्षा
रविवार को हुई हाई कोर्ट के स्टेनोग्राफर और सिविल कोर्ट स्टाफ समूह का की परीक्षा में तीन सॉल्वर पकड़े गए हैं। कल्याणपुर पुलिस ने साल्वर को अलग-अलग सेंटर से जांच के बाद गिरफ्तार किया है। इसी तरह सॉल्वर बरा के परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया है। तीनों के खिलाफ बर्रा और कल्याणपुर थाने में रविवार रात 8 बजे एफआईआर दर्ज की गई है।