घोड़ाडोंगरी: घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान विवाहिता की आत्महत्या, सारणी पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
सारणी थाना क्षेत्र में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 11 अक्टूबर 2026 को की गई। मामले में अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।