बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद हाशिम उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी मोहल्ला काजी टोला कस्बा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई करके गैंगस्टर अभियुक्त मोहम्मद हाशिम को न्यायालय भेज दिया।