जयपुर: जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
Jaipur, Jaipur | Nov 22, 2026 जयपुर पुलिस को 10 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले, जिन्हें उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने रविवार को पुलिस थाना करधनी पश्चिम परिषद में फ्लैग ऑफ किया। ये वाहन झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 स्थानों पर तैनात किए जाएंगे, जिससे पुलिस की कार्य क्षमता बढ़ेगी और आम जनता के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित होगा।