गुना: म्याना तिराहे पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Guna, Guna | Apr 20, 2026 गुना जिले के म्याना थाना के म्याना तिराहे पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 19 अप्रैल दोपहर की घटना में अशोकनगर से वापस आ रहे शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी मोतीलाल जाटव और ग्राम खोकर निवासी जुगराज सिंह पाल दोनों घायल हो गए। मौके पर डायल 112 ने म्याना अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।