डॉ.के.पी गुप्ता ने मुस्लिम भाइयों के साथ मनाया ईद मिलाद-उन-नबी पर्व
शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर डॉ.के.पी गुप्ता ने सभी देशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्नव हॉस्पिटल में मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
डॉ.के.पी गुप्ता ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
#शाहजहांपुर #Shahjahanpur #ShahjahanpurNews #आपकाअपनाशहर #ईदमिलादुन्नबी #EidMiladUnNabi #केपीगुप्ता #ArnavaHospital #भाईचारा #सौहार्द #ईद_मिलाद_उन_नबी
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 26, 2026