कोरबा: सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारियों को शराब पीते पकड़ा गया, सभी डीएसपीएम प्लांट के अफसर, बरामद हुई शराब और बीयर की बोतलें
Korba, Korba | Apr 20, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएसपीएम प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पीते पकड़े गए। मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।