बिसवां: रेउसा क्षेत्र में भरथा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से ऑटो रिक्शा पलटा, आठ लोग घायल
रेउसा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, भरथा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से एक ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों में कुलदीप चौहान और उनकी पत्नी छोटी, ओमप्रकाश समेत आठ लोग घायल हुए जिनका उपचार किया जा रहा है।