Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

Kolkata के Park Circus Railway Station पर चला Suvendu सरकार का Bulldozer, हटाए गए अवैध अतिक्रमण!

Balaghat, Balaghat | Jun 28, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सांसद और विधायक ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ 

    देश को पोलियो मुक्त रखने के संकल्प के साथ आज 28 जून को बालाघाट में 'राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे और मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े ने संयुक्त रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

        जिले में 1.77 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच

      स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत बालाघाट जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के कुल  01 लाख 77 हजार 56 बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिले भर में 894 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहाँ  3,584 टीकाकरण कर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

      घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

    अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद आगामी 29 और 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किन्हीं कारणों से बूथ तक नहीं पहुँच पाए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

     जनप्रतिनिधियों की अभिभावकों से अपील

   इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी और विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने जिले के सभी पालकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा, "दो बूंद जिंदगी की—हर बच्चे को, हर बार" के मंत्र को आत्मसात कर हम अपने बच्चों को एक स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं।

     कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज महाजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋत्विक पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय तुरकर तथा सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय मानेश्वर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#HealthForAll  #PolioMuktBharat

#बालाघाट राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सांसद और विधायक ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ देश को पोलियो मुक्त रखने के संकल्प के साथ आज 28 जून को बालाघाट में 'राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे और मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े ने संयुक्त रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में 1.77 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत बालाघाट जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के कुल 01 लाख 77 हजार 56 बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिले भर में 894 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहाँ 3,584 टीकाकरण कर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद आगामी 29 और 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किन्हीं कारणों से बूथ तक नहीं पहुँच पाए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जनप्रतिनिधियों की अभिभावकों से अपील इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी और विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने जिले के सभी पालकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा, "दो बूंद जिंदगी की—हर बच्चे को, हर बार" के मंत्र को आत्मसात कर हम अपने बच्चों को एक स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज महाजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋत्विक पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय तुरकर तथा सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय मानेश्वर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HealthForAll #PolioMuktBharat

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

#बालाघाट 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल बालाघाट का निरीक्षण, 
बंदियों की समस्याएं सुनकर दी विधिक सहायता की जानकारी

       प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट श्री प्राणेष कुमार प्राण ने 27 जून को जिला जेल बालाघाट का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान श्री प्राणेष कुमार प्राण ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गौतम सिंह मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नीरज कुमार सोनी, श्री अविनाश छारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाम सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा।

      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा जेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करना है।
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#jail_department

#बालाघाट प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल बालाघाट का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनकर दी विधिक सहायता की जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट श्री प्राणेष कुमार प्राण ने 27 जून को जिला जेल बालाघाट का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री प्राणेष कुमार प्राण ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गौतम सिंह मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नीरज कुमार सोनी, श्री अविनाश छारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाम सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा जेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करना है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #jail_department

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

#बालाघाट 
कोचेवाही में डीएसआर पद्धति से धान की बोनी का विस्तार, 
पूर्व विधायक ओमकार सिंह बिसेन ने लिया जायजा

     बालाघाट जिले के वारासीवनी क्षेत्र के ग्राम कोचेवाही में आधुनिक कृषि तकनीक डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) के माध्यम से धान की बोनी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। शनिवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री ओमकार सिंह बिसेन ने ग्राम कोचेवाही पहुंचकर प्रगतिशील कृषक श्री राहुल सिंह बिसेन के खेत का निरीक्षण किया, जहां वर्तमान में लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में डीएसआर तकनीक से धान की बोनी की गई है।

       इस दौरान कृषक राहुल सिंह बिसेन ने बताया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से सीड ड्रिल के माध्यम से डीएसआर पद्धति अपना रहे हैं। इस तकनीक से बीज एवं उर्वरक की आवश्यकता कम और संतुलित मात्रा में होती है, जिससे खेती की लागत घटती है तथा उत्पादन बेहतर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे मानसून की स्थिति एवं कृषि मजदूरों की कमी को देखते हुए लगभग 70 से 80 एकड़ क्षेत्र में डीएसआर पद्धति से धान की खेती करने की योजना बना रहे हैं।

     उन्होंने कहा कि बदलते कृषि परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। डीएसआर पद्धति से पौधों को पर्याप्त सूर्य प्रकाश और हवा मिलती रहती है, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर होती है और फसल अधिक स्वस्थ रहती है।

     राहुल सिंह बिसेन ने यह भी बताया कि उन्हें कृषि अनुसंधान केंद्र मुर्झड़ फार्म से डॉ. उत्तम बिसेन के माध्यम से फिलीपींस की पांच उन्नत धान किस्मों का प्रदर्शन (डेमो) प्राप्त हुआ है। इन किस्मों का भी डीएसआर तकनीक से प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि उनकी उत्पादकता एवं स्थानीय परिस्थितियों में उपयुक्तता का आकलन किया जा सके।

     पूर्व विधायक श्री ओमकार सिंह बिसेन ने किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक खेती की तकनीकों की सराहना करते हुए कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली डीएसआर जैसी तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

#CMMadhyaPradesh 
#minmpkrishi 
#JansamparkMP

#बालाघाट कोचेवाही में डीएसआर पद्धति से धान की बोनी का विस्तार, पूर्व विधायक ओमकार सिंह बिसेन ने लिया जायजा बालाघाट जिले के वारासीवनी क्षेत्र के ग्राम कोचेवाही में आधुनिक कृषि तकनीक डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) के माध्यम से धान की बोनी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। शनिवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री ओमकार सिंह बिसेन ने ग्राम कोचेवाही पहुंचकर प्रगतिशील कृषक श्री राहुल सिंह बिसेन के खेत का निरीक्षण किया, जहां वर्तमान में लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में डीएसआर तकनीक से धान की बोनी की गई है। इस दौरान कृषक राहुल सिंह बिसेन ने बताया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से सीड ड्रिल के माध्यम से डीएसआर पद्धति अपना रहे हैं। इस तकनीक से बीज एवं उर्वरक की आवश्यकता कम और संतुलित मात्रा में होती है, जिससे खेती की लागत घटती है तथा उत्पादन बेहतर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे मानसून की स्थिति एवं कृषि मजदूरों की कमी को देखते हुए लगभग 70 से 80 एकड़ क्षेत्र में डीएसआर पद्धति से धान की खेती करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते कृषि परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। डीएसआर पद्धति से पौधों को पर्याप्त सूर्य प्रकाश और हवा मिलती रहती है, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर होती है और फसल अधिक स्वस्थ रहती है। राहुल सिंह बिसेन ने यह भी बताया कि उन्हें कृषि अनुसंधान केंद्र मुर्झड़ फार्म से डॉ. उत्तम बिसेन के माध्यम से फिलीपींस की पांच उन्नत धान किस्मों का प्रदर्शन (डेमो) प्राप्त हुआ है। इन किस्मों का भी डीएसआर तकनीक से प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि उनकी उत्पादकता एवं स्थानीय परिस्थितियों में उपयुक्तता का आकलन किया जा सके। पूर्व विधायक श्री ओमकार सिंह बिसेन ने किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक खेती की तकनीकों की सराहना करते हुए कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली डीएसआर जैसी तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। #CMMadhyaPradesh #minmpkrishi #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026