शाम्हो अकहा कुरहा: सिसबन्नी में ऐतिहासिक चैती दुर्गा प्रतिमा का पट खुला, दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिसबन्नी में ऐतिहासिक चैती दुर्गा प्रतिमा का पट खुला, दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शाम्हो प्रखंड के सिसबन्नी गांव में ऐतिहासिक चैती दुर्गा प्रतिमा का पट शनिवार रात पूजा-अर्चना के बाद करीब बारह बजे नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं के जयकारों से पूजा पंडाल गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।