बास्तानार: रायकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर हुई मौत
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।